• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुजरात और हिमाचल की जीत, जनता की जीत - मनोहर लाल

Gujarat and Himachal win, victory of the people - Manohar Lal - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है इस विजय के बाद देशभर के 19 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी पार्टियां राज्य कर रही है। उन्होंने गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह जीत जनता की जीत है और इसके लिए वे सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हैं।

वर्ष 2014 में देश में हमारी सरकार भारी बहुमत से आई थी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है और अमित शाह के प्रयासों से हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का नेतृत्व हमें प्रेरणा दे रहा है। वर्ष 2012 के बाद देश में जितने भी चुनाव हुए हैं, उनके परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आए हैं।
मुख्यमंत्री यहां चुनाव परिणामों के बाद एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह सब राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संगठनात्मक अनुभव व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं इसे देश में एक बड़े परिवर्तन के रूप में देखता हूँ। जब से देश आजाद हुआ है, देश की जनता ने आजादी को जैसे महसूस करना चाहिए था, वह कर नहीं पाई थी। शासक बदल गए थे, लेकिन आजादी के मायने देश का शासक बदलना नहीं, बल्कि एक पारदर्शी व्यवस्था देना होता है, जिसमें भ्रष्टïाचार न हो, आम आदमी सुखी हो, अन्त्योदय की भावना से कार्य हों, होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीब जनता, किसान-मजदूर, असहाय समाज के लोगों की ओर ध्यान देने का कार्य किया है। कांग्रेस की सरकारें इस ओर ध्यान नहीं देती थीं। वे केवल नारे तो देती थी, लेकिन कार्य नहीं करती थीं। केवल नारों से कोई कार्य नहीं चलता।
उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों से हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कार्य किए हैं। प्रदेश सरकारों ने भी अपने-अपने तरीके से उनके कार्यों को आगे बढ़ाया है। हरियाणा सरकार ने भी प्रदेश में अमूलचूल व्यवस्था परिवर्तन के कार्य किए हैं, जो जनहित में हैं और आगे भी हम नया हरियाणा कैसे बने, उस पर हमने चिंतन किया है। उसी आधार पर हमने कुछ लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिन पर आप लोगों को बहुत जल्द ही परिणाम देखने को मिलेंगे। भाजपा समाज में अच्छी सरकार के उद्देश्य को पूरा करेगी।
गुजरात में पार्टी को बहुमत मिला है, लेकिन पिछले चुनावों की तुलना में वोट प्रतिशतता में कमी आई है, के सम्बन्ध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर जीत तो जीत होती है। गुजरात में पार्टी को भले ही कम सीटें मिली हों, परंतु वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों से केन्द्र की सरकार व हरियााणा में भाजपा सरकार पर किसी भी प्रकार का कोई बड़ा घोटाला या किसी नेता के विरूद्ध भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं, जबकि कांग्रेस सरकारों के दौरान किसी न किसी नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे और आए दिन कोई न कोई बड़ा घोटाला सामने आया। लोकतंत्र में चुनाव परिणाम जनता के मूड पर निर्भर करते हैं। विधानसभा के चुनावों में क्षेत्रीय मुद्दे होते हैं। जनता का सरकार बनाने का उद्देश्य होता है और सरकार अच्छे बहुमत से बने, यह पार्टी की भी इच्छा रहती है।
उन्होंने कहा कि आगे जितने भी चुनाव आएंगे, वे सब भाजपा की अनुकूलता के अनुसार ही आएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक विषय चर्चा का विषय बना हुआ है कि चुनाव रोज-रोज आते हैं। इसलिए रोज-रोज चुनावों से बचने के लिए कोई ऐसी कार्य पद्धति निकाली जाए कि चुनाव एक साथ हों। इस सम्बन्ध में विपक्षी दल भी कहीं न कहीं शामिल है। यदि ऐसा आह्वान हुआ तो हम सब प्रदेशों में या केन्द्र के साथ अधिकांश राज्यों के चुनाव केन्द्र के चुनाव के साथ करवाने या सब प्रदेश नहीं तो पहले वाले या बाद वाले राज्यों को मिलाकर कराने हैं तो हम उसके लिए भी तैयार हैं वर्ना चुनाव समय पर ही होंगे, हम उसके लिए भी तैयार हैं। हमारी ओर से किसी प्रकार का एजेंडा नहीं है कि चुनाव एक साथ कराने हैं या समय पर कराने हैं। यह केन्द्र की तरफ से क्या आह्वान आता है, पर निर्भर करता है।’’
उन्होंने गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह जीत जनता की जीत है और इसके लिए वे सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gujarat and Himachal win, victory of the people - Manohar Lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana chief minister manohar lal, gujarat assembly election 2017, gujarat assembly election results, gujarat assembly poll, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved