चंडीगढ़। 15 अगस्त के मौके पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम अपने शहीदों के बलिदान का कर्ज तो नहीं चुका सकते, मगर उनके
प्रति कृतज्ञता अवश्य दिखा सकते हैं। राज्य सरकार सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व
सैनिकों तथा उनके आश्रितों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से
कार्य कर रही है, इसीलिए ‘ सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग’ का गठन किया
गया है और सैनिकों के आश्रित परिवारों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया
ग्राण्ट 20 लाख रूपए से बढाकर 50 लाख रूपए की गई है। युद्ध आतंकवाद या अन्य
घटना के शिकार घायल सैनिकों को दी जाने वाली राशि में नि:शक्तता के आधार
पर 10 से 15 गुणा तक बढोतरी की गई है। भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं की
पेंशन भी बढा दी गई है और इनमेें लगातार वार्षिक वृद्धि भी की जाती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब स्वतंत्रता सेनानियों व आईएनए के सदस्यों की
प्रथम पीढी के उतराधिकारियों को भी राष्ट्रीय एवं राजकीय पर्वो पर आमंत्रित
किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान व शौर्य गाथाओं को अमर रखने
के लिए अंबाला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है,
ताकि आने वाली पीढिय़ों को देश की सेवा की प्रेरणा मिलती रहें।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope