• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे 24 सितंबर को खेल महाकुंभ का शुभारंभ

Chief Minister Manohar Lal will launch the Games Mahakumbh on September 24 - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 सितंबर को करनाल में आयोजित किए जाने वाले एक भव्य उद्घाटन समारोह में ‘खेल महाकुंभ’ का शुभारंभ करेंगे और सभी विजेताओं को 28 अक्तूबर,2017 को हिसार में आयोजित होने वाले एक शानदार समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
खेल एवं युवा मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि खेल क्षेत्र में हाल की सफलताओं ने भारत की ओलंपिक पदक जीतने की लालसा बढ़ा दी है और अधिक पदक प्राप्त करने के लिए उसकी निगाहें उभरते खेल पावरहाउस हरियाणा पर हैं। ओलंपिक गौरव प्राप्त करने की देश की इस लालसा को पूरा करने के लिए उत्तरी राज्य अत्यधिक उत्साही हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाडिय़ों द्वारा 2008 बीजिंग ओलंपिक से लेकर अब तक लगातार ओलंपिक में पदक जीतने के बावजूद राज्य सरकार का मानना है कि हरियाणा के युवाओं में और पदक प्राप्त करने की लालसा को बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। राज्य की यह सोच है कि यदि इस कृषि प्रधान राज्य के दूर दराज के क्षेत्रों में विशेष रूप से ताकत और सहनशक्ति के खेलों में खेल-प्रतिभा की क्षमता का पूरी तरह दोहन किया जाए तो हरियाणा देश के उभरते खेल पावरहाउस की बजाय विश्व का खेल हब बन जाएगा।
इस सपने को साकार करने लिए राज्य सरकार ने हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष से खेल को एक जन आंदोलन बनाने का निर्णय लिया है। राज्य भर में 24 सितंबर, 2017 से एक महीने तक चलने वाला ‘खेल महाकुंभ’ आरंभ होगा और इसमें जिला और राज्य स्तर पर 24 प्रतिस्पर्धी खेलों में राज्य की आबादी का एक बड़ा हिस्सा भागीदारी करेगा। कनिष्ठï और वरिष्ठ पुरुष और महिलाएं सभी आयु वर्गों 14 वर्ष से कम, 17 वर्ष से कम, ओपन श्रेणी, 40 वर्ष से ऊपर और 60 वर्ष से ऊपर के लिए अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं होंगी। स्पेशली एबल्ड एथलीट्स - पैरा एथलीट्स, नेत्रहीन एथलीट्स, बधिर एथलीट्स के लिए उनकी अपनी श्रेणियां होंगी।
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले विभाग और हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जाने वाले इस जमीनी स्तर के खेल महोत्सव में ऐसे सभी खेल शामिल होंगे जो ओलंपिक खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल या राष्ट्रीय खेल का हिस्सा हैं और हरियाणा के मुख्य खेल हैं। इसके अतिरिक्त, इस खेल महाकुंभ में दो बेहद लोकप्रिय स्वदेशी खेलों नामत: सर्कल कबड्डी और रस्साकशी को भी शामिल किया गया है।
प्रतियोगी खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, जिमनास्टिक्स, हैंडबॉल, हॉकी, जुडो, कबड्डी (नेशनल स्टाइल), खो-खो, नेटबॉल, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, टायक्वोंडो, टेनिस , वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती और वुशु शामिल हैं। इनमें से केवल दो खेलों, शूटिंग और टायक्वोंडो के लिए केवल राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए, दो से तीन पहचान किए गए खेलों की सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं एक विशेष जिले में आयोजित की जाएंगी।
जिला एवं राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के व्यक्ति और टीम विजेताओं को टोकन पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 2,000 रुपये, रजत पदक विजेता को 1,500 रुपये और कांस्य पदक विजेता को 1,000 रुपये और टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को क्रमश: 1,500 रुपये, 1,000 रुपये और 750 रुपये दिए जाएंगे। इसीप्रकार, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 5,000 रुपये, रजत पदक विजेता को 3,000 रुपये और कांस्य पदक विजेता को 2,000 रुपये और टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को क्रमश: 3,000 रुपये, 2,000 रुपये और 1,000 रुपये दिए जाएंगे। जिला एवं राज्य स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले व्यक्तियों / टीमों को मैरिट प्रमाणपत्र और पदक दिए जाएंगे। प्रत्येक खेल के लिए राज्य में श्रेष्ठ जिले को पुरस्कार/ ट्राफियां भी दी जाएंगी, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले द्वारा जीते गए स्वर्ण पदकों के आधार पर तय की जाएंगी।
खेल महाकुंभ का आयोजन गुजरात सरकार द्वारा अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित किए गए ऐसे ही समारोह की तर्ज पर आधारित है। यह खेल के विकास के लिए भारत सरकार द्वारा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के माध्यम से शुरू किए गए राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘खेल भारत’ पर आधारित है, जो भारत में राज्यों एवं संघीय क्षेत्रों में जमीनी स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के संचालन और खेल अवसंरचना के विकास के लिए प्रोत्साहन और परिचालन दिशानिर्देश प्रदान करता है।
इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार का राज्य में खेल पारिस्थितिक तंत्र को और मजबूत करने का लक्ष्य है। खेल और बुनियादी ढांचे के विकास, खेलों में जमीनी स्तर की भागीदारी के प्रोत्साहन और खेल प्रतिभा की खोज की एक सुपरिभाषित प्रक्रिया आदि जैसे क्षेत्रों में और सुधार की संभावना महसूस की गई है।

प्रतिभागियों का पंजीकरण
संबंधित जिला खेल अधिकारियों के कार्यालयों में व्यक्तिगत खेल और टीम खेल, दोनों के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

ठहरने एवं परिवहन की व्यवस्था

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए, जहां भी आवश्यक हो, प्रतिभागी खिलाडिय़ों और अधिकारियों के लिए ठहरने और परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के मामले में, महिलाओं एवं विशेष रूप से सक्षम खिलाडिय़ों और अधिकारियों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रतिभागियों को वास्तविक बस किराये के अनुसार यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

भोजन एवं अल्पाहार - तकनीकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों और प्रतिभागी खिलाडिय़ों को भोजन और अल्पाहार प्रदान किया जाएगा।

खिलाडिय़ों और तकनीकी अधिकारियों के लिए किट्स - राज्य स्तर पर भाग लेने वाले खिलाडिय़ों और तकनीकी अधिकारियों को किट्स उपलब्ध करावाई जाएंगी।

किसी भी स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुरुआती स्तर पर कम से कम चार टीमों / व्यक्तियों के लिए भाग लेना आवश्यक होगा। यदि टीमें / व्यक्ति चार से कम हैं, तो कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होगी, केवल सीडिंग होगी और प्रतिभागियों को कोई पुरस्कार राशि नहीं दी जाएगी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का 5 अक्तूूबर और 26 अक्टूबर, 2017 के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजन किया जाएगा। तीरंदाजी की प्रतियोगिता फरीदाबाद में 5 से 8 अक्तूूबर, 2017 तक, एथलेटिक्स की प्रतियोगिता पंचकूला में 7 से 10 अक्तूूबर, 2017 तक, बैडमिंटन की प्रतियोगिता बहादुरगढ़ में 8 से 11 अक्तूूबर, 2017 तक, बास्केटबॉल की प्रतियोगिता सिरसा में 9 से 12 अक्तूूबर, 2017 तक, बॉक्सिंग की प्रतियोगिता भिवानी में 11 से 14 अक्तूूबर, 2017 तक, फुटबॉल की प्रतियोगिता करनाल में 10 से 14 अक्तूूबर, 2017 तक, जिमनास्टिक्स की प्रतियोगिता अम्बाला में 12 से 15 अक्तूूबर, 2017 तक, हैंडबाल की प्रतियोगिता नरवाना(जींद) में 13 से 16 अक्तूूबर, 2017 तक, हॉकी की प्रतियोगिता हिसार में 14 से 17 अक्तूूबर, 2017 तक, जूडो की प्रतियोगिता फतेहाबाद में 12 से 15 अक्तूूबर, 2017 तक, कबड्डी नेशनल की प्रतियोगिता पलवल में 14 से 17 अक्तूूबर, 2017 तक, खो-खो की प्रतियोगिता नारनौल में 9 से 12 अक्तूूबर, 2017 तक, नेट बॉल की प्रतियोगिता सोनीपत में 15 से 18 अक्तूूबर, 2017 तक, तैराकी की प्रतियोगिता गुरुग्राम में 8 से 11 अक्तूूबर, 2017 तक, टेबल टेनिस की प्रतियोगिता पंचकूला में 7 से 10 अक्तूूबर, 2017 तक,
टेनिस की प्रतियोगिता यमुनानगर में 18 से 21 अक्तूूबर, 2017 तक, वॉली बॉल की प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में 19 से 22 अक्तूूबर, 2017 तक, भारोत्तोलन की प्रतियोगिता यमुनानगर में 18 से 20 अक्तूूबर, 2017 तक, कुश्ती की प्रतियोगिता रोहतक में 20 से 23 अक्तूूबर, 2017 तक, वुशु की प्रतियोगिता रेवाड़ी में 20 से 23 अक्तूूबर, 2017 तक, सर्कल कबड्डी की प्रतियोगिता कैथल में 21 से 24 अक्तूूबर, 2017 तक, रस्साकशी की प्रतियोगिता फतेहाबाद में 16 से 19 अक्तूूबर, 2017 तक, टायक्वोंडो की प्रतियोगिता पानीपत में 22 से 25 अक्तूूबर, 2017 तक और तीरंदाजी की प्रतियोगिता दिल्ली में 23 से 26 अक्तूूबर, 2017 तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Manohar Lal will launch the Games Mahakumbh on September 24
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister manohar lal, khel mahakumbh, haryana news, haryana hindi news, chandigarh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved