• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश के 360 गावों में एक साथ खोली जाएंगी व्यायामशालाएं : मनोहरलाल

chandigarh news : Gymnasiums will be opened together in 360 villages of the haryana state : haryana minister Manoharlal - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश के एक हजार गांवों में व्यायाम शालाएं खोली जाएंगी। बैशाखी के पावन अवसर पर 13 अप्रैल को प्रदेश के 360 गावों में एक साथ व्यायामशालाएं शुरू कर दी जाएंगी। मुख्यमंत्री शनिवार को रोहतक के गांव भाली आनंदपुर में समाजसेवी मास्टर राजकुमार सहारण की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अधिग्रहण नीति में बदलाव किया है, इस नीति के तहत कोई भी ग्राम पंचायत विकास कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध करवाएगी और उन गांवों में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को भूमि अधिग्रहण का लालच छोड़कर विकास कार्यों के लिए भूमि प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। सरकार को विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली जमीन भी उन्हीं लोगों के लिए विकसित की जाएगी और विकास कार्यों का लाभ उसी क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं आदि के लिए व्यायाम करने के लिए पहले ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत खेलों एवं शारीरिक बल को बढ़ावा देने के लिए अनेक तरह के अखाड़े एवं अन्य केंद्र चलाए जाते थे, लेकिन वर्तमान में इन केंद्रों पर लोगों द्वारा अवैध कब्जे कर लिए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में खेल स्टेडियम का निर्माण होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रूझान भी कम होता दिखाई दे रहा है। इसीलिए सरकार ने नई खेल नीति के अनुसार पांरगत खेलों को प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है। इस नीति के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यायामशालाएं चलाई जाएंगी, ताकि नागरिकों को स्वास्थ तंदरूस्थ बनाने में सहयोग किया जा सके।

उन्होंने कहा कि व्यायामशाला खोलने के लिए ग्राम पंचायतों को दो एकड़ भूमि का प्रस्ताव प्रदान करना अनिवार्य है। भूमि प्रदान करने के बाद संबंधित गांव में व्यायामशालाएं शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों का हब बन चुका है। गत दिनों हुए खेल महोत्सव में प्रदेश के 377 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 102 खिलाड़ी पदक जीतकर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि 102 पदकों में 38 स्वर्ण पदक लेकर खिलाड़ियों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए नौकरियों में विशेष प्रावधान किया है। चतुर्थ श्रेणी भर्ती में खिलाड़ियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि, राजकमल, राजकुमार कपूर, रणबीर ढाका, बंसी विज, जोगेंद्र सैनी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, धर्मबीर हुड्डा, सूबे सिंह, सूरजमल, महासिंह, राजकुमार, जगत सिंह बूरा व सेवानिवृत्त जिला न्यायवादी बलवान सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-chandigarh news : Gymnasiums will be opened together in 360 villages of the haryana state : haryana minister Manoharlal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh news, gymnasiums in haryana, gym in haryana, haryana state, haryana government, manohar lal, chief minister manohar lal, cm manohar lal, chandigarh hindi news, chandigarh latest news, haryana hindi news, चंडीगढ़ समाचार, हरियाणा समाचार, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल, सीएम मनोहरलाल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved