चंडीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य सचिव को
‘थापर इंडस्ट्रीयल वर्कस कॉपरेटिव हाउंसिग कमेटी लिमिटेड यमुनानगर’ के
नक्शे गलत ढंग से पास करने में मिलीभगत पाए जाने पर बिजेंद्र कुमार,
संयुक्त आयुक्त नगर निगम यमुनानगर और 5 अन्य पालिका कर्मचारियों के विरूद्घ
कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शहरी
स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन ने आज यहां यह जानकारी देते हुए
बताया कि 5 अधिकारियों में तत्कालीन कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
जगाधरी-यमुनानगर, रमेश मढ़ाण (अब नगर निगम अंबाला के अधीक्षक अभियंता),
पालिका सचिव राजेंद्र प्रसाद (अब पालिका सचिव खरखौदा), सेवानिवृत निगम
अभियंता विनोद गुप्ता, तत्कालीन भवन निरीक्षक सुरेन्द्र वर्मा, (अब पालिका
अभियंता नगर निगम पंचकूला) शामिल हैं।
मंत्री
ने कहा कि वर्ष 2015 के अंत में गलत तरीके से पास किए गए नक्शों के इस
मामले को उठाया गया। इसके उपरांत जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति
के अध्यक्ष ने इस मामले की जांच करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त यमुनानगर को
निर्देश दिए।
उन्होंने
कहा कि मामले की जांच करने के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त यमुनानगर द्वारा
दी गई रिपोर्ट के आधार पर एक विभागीय प्रस्ताव तैयार किया गया। उन्होंने
कहा कि राज्य सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और दोषी
अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope