चंडीगढ़।हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बीएस सन्धू ने आज दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य के वशिष्ठ खिलाड़ी पुलिस कर्मचारियों
को दीवाली पर एक बड़ा तोहफा देते हुए उनको टूर्नामैंट और कैंप के दौरान दी जाने वाली
डाइयट मनी को तिगुना करते हुए 50 से बढ़ाकर 150 रुपये किया है। हरियाणा पुलिस में वशिष्ठ
खिलाड़ी कर्मचारियों की अंतिम पुलिस भर्ती 2010 में की गई थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्य
सरकार द्वारा खिलाडि़यों के प्रोत्साहन के लिए सदैव महत्वपूर्ण फैसले लिए गये हैं ताकि
खिलाड़ी खेल के दौरान अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें और साथ ही खिलाडि़यों का डाइयट मनी
बढ़ने से खिलाडि़यों के मनोबल में भी बढ़ोतरी होगी व अच्छा खान-पान होने से खिलाडि़यों
के देश के लिए मैडल लाने के आसार बढ़ेंगे।
हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बीएस संधू ने राज्यवासियों और हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को दीपावली
की शुभकामनाएं दी और अपील की कि दीपावली पटाखा रहित मनायें व आपसी मत-भेद मिटाकर इको-फ्रेंडली
दीपक जलाकर दीपावली सावधानी व शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope