भिवानी। सांसद धर्मबीर सिंह के पैतृक गांव तालु में जंगली सूअरों का आतंक
हैं। इन सूअरों ने वीरवार दोपहर खेतों में काम कर रहे लोगों पर अचानक हमला
कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौक पर ही मौत हो गई और एक महिला सहित तीन
लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से इन सूअरों
से समाधान की मांग की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया जाता है कि विरवार दोपहर को तालु
गांव के लोग हर रोज की तरह अपने खेतों में काम के लिए गए थे। कोई अपने खेत
में पानी लगा रहा था तो कोई मजदूरी कर रहा था। कुछ लोग अपनी भैंसे लेकर
खेतों में गए हुए थे। लेकिन अचानक जंगली सूअरों ने इन लोगों पर हमला कर
दिया। कुछ लोगों ने तो भाग कर या पेङों पर चढ कर जान बचा ली लेकिन चार लोग
जंगली सूअरों का निशाना बन गए।
सूअरे के इस हमले में 42-43 वर्षिय
सत्यवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 28-30 वर्षिय सन्नी, 60 वर्षिय
इन्द्र सिंह तथा 28-30 वर्षिय बीरमती देवी नामक महिला गंभीर रुप से घायल हो
गई। पहले से ही भयभीत गांव तालु के लोगों में इस हमले के बाद ना केवल
सूअरों का डर है बल्कि आतंक जैसा माहोल हो चुका है। हर कोई खेतों में जाने
से डरने लगा है।
ग्रामीण जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके गांव के
खेतों में पिछले करीब तीन सालों से सैंकङों की संख्या में जंगली सूअर आए
हुए हैं। अभी तक इनसे केवल डर था, लेकिन आज के हमले के बाद ग्रामीण किसान व
मजदूरों में आतंक जैसा डर बन गया है। उन्होने सरकार व प्रशासन के माध्यम
से ग्रामीणों की जान बचाने व डर खत्म करने के लिए इन जंगली सूअरों को पकङने
या मरवाने की मांग की है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope