• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिसंबर में अन्ना हजारे आएंगे भिवानी, आंदोलन के लिए समर्थन जुटाएंगे

Bhiwani will support Anna Hazare, support for the movement in Decembe - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। देश के प्रमुख समाजसेवी अन्ना हजारे दिसंबर अंत में भिवानी आएंगे। ये जानकारी देते हुए जयहिंद मंच के राष्ट्रीय महासचिव नवीन जयहिंद ने भिवानी में बताया कि दिल्ली में होने वाले जनलोकपाल की मांग, किसान व जवान के सम्मान के लिए फरवरी में अन्ना हजारे आंदोलन का बिगुल बजाएंगे। जिसका निमंत्रण देने वो भिवानी पहुंचेंगें।
देश के सबसे बङे गैरराजनीतिक मंच जयहिंद मंच ने प्रेसवार्ता की। जिसमें मंच के राष्ट्रीय महासचिव नवीन जयहिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि जयहिंद मंच के हरियाणा में 119 ब्लॉकों के 6 हजार 841 गांवों में 10 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। अन्ना हजारे इन सभी लाखों सदस्यों को दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन के लिए निमंत्रण देने पहुंच रहे हैं।
नवीन जयहिंद ने बताया कि फरवरी में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनलोकपाल की मांग, किसानों व जवानों को सम्मान दिलाने को लेकर फरवरी माह में अन्ना हजारे की अगवाई में बङा आंदोलन शुरु किया जाएगा। उन्होंने केन्द्र सरकार पर सैनिकों का सम्मान ना करने का आरोप लगाया और कहा कि जयहिंद मंच की मांग पर आश्वासन के बाद भी केन्द्र सरकार शहिदों की प्रतिमाओं का खर्च नहीं उठा रही है। उन्होने कहा कि उनका मंच अभी तक देश भर में शहीदों की एक हजार से ज्यादा प्रतिमाएं लगवा चुका है, लेकिन बार-बार मांग के बाद केन्द्र सरकार व रक्षा मंत्री कोरे आ·ाासन दे रहे हैं।
इसके साथ ही जयहिंद मंच नैतिक शिक्षा पर भी पूरे देश की शिक्षण संस्थाओं में अभियान चलाएगा। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि बिना नैतिक शिक्षा के शिक्षा ग्रहण करने को कोई मायने नहीं हैं। साथ ही उन्होने पद्मावती फिल्म को विवादों के बाद लोगों की मांग पर बैन करने की मांग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhiwani will support Anna Hazare, support for the movement in Decembe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, bhiwani news, bhiwani will support anna hazare, support for the movement in decembe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved