चंडीगढ़ । प्रदेश के स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से वर्ष 2017 के दौरान अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में विकास की कईं परियोजनाएं पूरी हुई हैं और कईं परियोजनाओं को स्वीकृति भी मिली है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस वर्ष के दौरान अम्बाला छावनी में 50 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे सिविल अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इसके अलावा इस भवन में गरीब व आम लोगों को हृदय सम्बन्धी बीमारियों की सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कैथ लैब की स्थापना भी की गई है। इस अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा भी इस क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है और मामूली दरों पर आम लोगों को यह सुविधा उपलब्ध हो रही है। केन्द्र सरकार द्वारा सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी परिसर में ही 40 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाली रिजनल कैंसर ट्रसरी सेंटर की परियोजना को भी मंजूरी दी गई है और शीघ्र ही इसका कार्य आरम्भ होगा।
खेलों के क्षेत्र में अम्बाला छावनी के वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 23 मार्च 2017 को 48.57 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी थी। इस स्टेडियम का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है जिसमें विशेष तौर पर फुटबाल का पोलीट्रफ और सिंथैटिक एथलैटिक्स ट्रैक भी स्थापित होगा। इसी स्टेडियम के सामने राष्ट्रीय व अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी खिलाडिय़ों के ठहरने के लिए भी सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त खेल होस्टल को स्वीकृति मिली है। इसका कार्य भी जल्द शुरू होने जा रहा है। सुभाष पार्क अम्बाला छावनी के नजदीक 4 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय मानदंडो के बैडमिंटन हाल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।
अम्बाला व आस-पास के क्षेत्र के बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने तथा आम लोगों के मनोरंजन का केन्द्र बनने वाले रिजनल साईंस सब सेंटर व म्यूजियम का निर्माण कार्य आरम्भ हो चुका है। लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की जा रही इस परियोजना पर 22 करोड़ रुपए की लागत आएगी। हरियाणा में स्थापित होने वाली यह अपने प्रकार की विशेष परियोजना है। इसके अलावा 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में स्थापित किए जाने वाले शहीदी स्मारक के लिए भी नगर निगम द्वारा 22 एकड़ भूमि सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इस परियोजना के डिजाईन को अंतिम रूप दिया जा चुका है और जल्द ही इस पर कार्य आरम्भ होगा। बीते वर्ष के दौरान 32 एकड़ क्षेत्र में लगभग 28 करोड़ रुपए की लागत से नई अनाज मंडी का निर्माण किया गया है।
उन्होंने बताया कि शहर के विकास के साथ-साथ इसके सौंदर्यकरण पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। अम्बाला छावनी की विशेष परियोजना सुभाष पार्क के नवनिर्माण और सौंदर्यकरण के लिए बीते वर्ष में 18 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करवाई गई है और इसका कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम के सामने लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत रंगीन फव्वारे की स्थापना, अम्बाला सदर की सभी प्रमुख सडक़ों पर स्ट्रीट लाईट, इंटरलोकिंग टाईलें और सजावटी पौधे इत्यादि लगवाए गए हैं। इसके अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सडक़ों, गलियों व नालियों के निर्माण, सामुदायिक केन्द्र, पेयजल की व्यवस्था, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के नजदीक विद्युत सबडिवीजन की क्षमता में वृद्धि सहित अन्य विकास परियोजनाएं शामिल हैं।
विज ने बताया कि केन्द्र सरकार के सहयोग से नगर निगम अम्बाला सदर क्षेत्र के हर घर तक नहरी पेयजल और सीवरेज की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी 130 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत करवाई गई है। इन कार्यों के अलावा लोगों की दिन-प्रतिदिन की सुविधाओं में विस्तार के लिए भी कईं परियोजनाएं पूरी की गई हैं और कईंयों के लिए राशि स्वीकृत करवाई गई है।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope