अंबाला। हरियाणा
के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नगर निगम को भंग करने की मांग और
सुझाव पर कैबिनेट बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा और जो भी उचित होगा,
वही फैसला लिया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री
आज पंचायत भवन अम्बाला शहर में सक्षम युवाओं से सीधा संवाद कार्यक्रम के
पश्चात मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम अम्बाला को
भंग करने के लिए मांग और सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके सभी
पहलूओं पर विस्तृत चर्चा के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
गुरूग्राम
के छात्र प्रद्युम्मन की हत्या के मामले में बस कंडक्टर अशोक द्वारा पुलिस
पर प्रताडऩा के लगाए गए आरोप से सम्बन्धित एक अन्य प्रश्न पर मुख्यमंत्री
ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके
खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चण्डीगढ़, 23 नवम्बर-
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज अम्बाला दौरे के दौरान सैक्टर 9
स्थित पूर्व संघ कार्यवाहक प्रदेश स्वर्गीय डा0 श्रीपाल के आवास पर गए और
उन्होंने परिजनों से मिलकर डा श्रीपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने
कहा कि डा श्रीपाल विद्या भारती हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष होने के
साथ-साथ पूर्व संघ कार्यवाहक प्रदेश के रूप में समर्पित भाव से सेवाएं दे
चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत आघात लगा है और
वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। इस
मौके पर उनके साथ श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक
असीम गोयल, संतोष चौहान सारवान, जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार,
प्रदेश प्रवक्ता डा संजय शर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित
रहे।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope