अहमाबाद। गुजरात में आगामी चुनावों को देखते हुए राज्य में बीजेपी और कांग्रेस की सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। जहां पीएम मोदी बीते माह तीन बार गुजरात पहुंचे तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी 9-11 अक्टूबर तक गुजरात दौरे पर थे। बीजेपी की ओर से गुजरात में गौरव यात्रा की जा रही है। बीजेपी की यह गौरव यात्रा 1 अक्टूबर को शुरू हुई थी। यह गौरव यात्रा 15 अक्टूबर तक चलेगी। 16 अक्टूबर को पीएम मोदी एक रैली कर इस गौरव यात्रा का समापन करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज गौरव यात्रा में हिस्सा लेने के लिए गुजरात पहुंचे। योगी आज वलसाड में गुजरात गौरव यात्रा में शामिल हुए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुजरात के वलसाड जिले में योगी ने कहा कि राहुल गांधी तो अपने चुनाव क्षेत्र अमेठी तक का विकास नहीं कर पाए। कांग्रेस ने पैसे को विदेशों में भेजने का काम किया है। देश में विकास नरेंद्र मोदी की ही अगुआई में हो रहा है। माना जा रहा है कि गुजरात में बीजेपी ने योगी को स्टार प्रचारक के रूप में उतारने का मन बना लिया है। इस दौरान योगी कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे और इसके बाद नवसारी जाएंगे।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope