लखनऊ/गुजरात। भारतीय जनता पार्टी की गुजरात गौरव यात्रा में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भारत से अधिक इटली से प्यार है। वह संकट की घड़ी में देश को छोड़ इटली चले जाते हैं। गुजरात के जनपद वलसाड में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री को योगी ने कहा कि गुजरात के विकास का सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ऐसे विकास पुरुष के बारे में राहुल गांधी जगह-जगह पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। वह संकट की घड़ी में देश को छोड़ विदेश भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब गुजरात में बाढ़ आती तो राहुल गांधी इटली भाग जाते हैं। देश के किसी अन्य राज्य के साथ ही जब गुजरात में कोई विपदा आती है तो वो दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि जिन्हें अपने देश पर गौरव तथा संकट की अनुभूति न हो उनसे क्या उम्मीद करें।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope