• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गुजरात-हिमाचल में बीजेपी ने लहराया परचम, जानें-किसे मिली कितनी सीटें

नई दिल्ली। गुजरात में बीजेपी लगातार छठी बार चुनाव जीतकर फिर सरकार बनाने जा रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं ने सत्ता परिवर्तन का जनादेश दिया। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस से सत्ता हथियाने में कामयाब रही। 182 विधानसभा सीटों के लिए हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 99 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, 68 विधानसभा सीटों के लिए हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 44 सीटों पर जीत दर्ज की।

गुजरात चुनाव में किसे मिली कितनी सीटें

गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगातार छठी बार जीत हासिल की है। 182 विधानसभा सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 99 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 80 सीटों पर कामयाबी मिली, यानी सत्तारूढ़ पार्टी से सिर्फ 19 सीटें कम। गुजरात चुनाव के मैदान में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय ट्राइबल पार्टी मुख्य राजनीतिक पार्टियां थीं। राज्य के 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में नौ और 14 दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव की सोमवार को मतगणना थी। भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा को कुल 99 सीटों पर सफलता प्राप्त हुई, जबकि पिछली बार इसे 115 सीटें मिली थीं और इस बार दावा 150 से ज्यादा जीतने का था। कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की। इसकी सहयोगी राकांपा को एक सीट और भारतीय ट्राइबल पार्टी को दो सीटें मिलीं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, विधानसभा चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

हिमाचल चुनाव में किसे मिली कितनी सीटें

हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने 44 विधानसभा सीटों पर सफलता प्राप्त करते हुए सत्ता की बागडोर अपने हाथों में ले ली है, वहीं कांग्रेस को 21 सीटें पर विजय मिलीं। भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, सोमवार को आए नतीजों में भाजपा को 44 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं पिछली बार इसे 26 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गई हैंै, जबकि पिछली चुनाव में कांग्रेस को 36 सीटों पर कामयाबी मिली थी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट पर जीत दर्ज की, जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवार को सफलता मिली।

गुजरात में भाजपा के अधिकांश शीर्ष नेता चुनाव जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस के कई दिग्गज चुनाव हार गए है। भाजपा के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने राजकोट पश्चिम सीट पर कांग्रेस के इंद्रनील राज्यगुरु को 53,755 मतों के अंतर से पराजित किया। रूपानी को 131,586 वोट मिले, जबकि राज्यगुरु को 77,831 वोट मिले। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मेहसाणा की सीट पर कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 7,137 वोटों से हराया। मेहसाणा पटेल नेता हार्दिक पटेल का गृहक्षेत्र है। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जितू वघानी ने अपनी भावनगर पश्चिम सीट पर कांग्रेस के दिलीपसिंह गोहिल के खिलाफ जीत दर्ज की। वघानी को 83,701 मत, जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 56,516 मत मिले। राजस्व व शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुड़ासामा ने धोलका विधानसभा सीट से मात्र 300 मतों से जीत दर्ज की। वहीं गृहमंत्री प्रदीपसिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बिपिन पटेल को 62,380 मतों से हराया।

आनंदीबेन पटेल सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे सौरभ पटेल बोटाद सीट से 1,221 मतों से विजयी रहे। पटेल ने वड़ोदरा में अपनी अकोटा सीट को बदल कर यहां से चुनाव लड़ा था। सत्तारुढ़ पार्टी में हालांकि कुछ बड़े नेता हारे भी हैं, जिनमें स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री पद के दावेदार शंकर चौधरी भी शामिल हैं। वह कांग्रेस के गनीबेन ठाकोर से 6,800 मतों से हार गए। विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल वोरा, जिन्होंने अपनी सीट बदलकर इदार से दासादा कर लिया था, कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी नौशादजी सोलंकी से 844 मतों के अंतर से हार गए। यहां 3,057 मतदाताओं ने इनमें से कोई नहीं(नोटा) का विकल्प चुना था।

वरिष्ट नेता जयनारायण व्यास सिधपुर में अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी चंदनजी ठाकोर से 17,200 मतों से हार गए। व्यास को यह सीट बलवंतसिंह राजपूत द्वारा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद मिली थी। प्रधानमंत्री के विश्वासपात्र दिलीप संघानी को इस बार हार का सामना करना पड़ा। वह कांग्रेस के जे.वी. काकेडिया से 15,000 मतों से हार गए। पटेल समुदाय के मजबूत नेता नारायण लल्लू पटेल ऊंझा में अपनी सीट नहीं बचा पाए और कांग्रेस के आशाबेन पटेल से 19,000 मतों के अंतर से हार गए। पूर्व गृहमंत्री रजनी पटेल को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भारत ठाकोर ने करीब 19,000 मतों से हराया।

हिमाचल में कई दिग्गज हारे, कई जीते

ये भी पढ़ें -
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP will form government in Gujarat, Himachal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gujarat live update, ashok geholt, amit shah, election result live updates, gujarat result live, हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017, गुजरात विधानसभा चुनाव 2017, गुजरात चुनाव नतीजे, हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजे, result update, narender modi, rahul gandhi, himachal election result live, gujarat election result live, congress loss, bjp won, election counting, gujarat assembly election result 2017, himachal assembly election result 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved