• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव करने वालों के लिए दया नहीं : वेंकैया

No mercy for those discriminating on basis of caste, religion says Vice President Venkaiah Naidu - Panaji News in Hindi

पणजी। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को यहां कहा कि जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव करने वालों पर कोई दया नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों के साथ उनकी जाति जोडऩे की प्रवृत्ति पर खेद प्रकट किया। उपराष्ट्रपति यहां ‘इंडिया आईडिया कॉन्क्लेव’ के पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ‘हिन्दू’ शब्द का संकीर्ण धार्मिक लक्ष्यार्थ निकालते हैं।

नायडू ने कहा, ‘‘जाति, धर्म, क्षेत्र, लिंग, और आस्था के आधार पर भेदभाव बिल्कुल नहीं होना चाहिए। यह भारतीय परंपरा नहीं है।’’उन्होंने कहा कि इन बातों में संलिप्त लोगों की पहचान हो और कानून को इस संबंध में अपना काम करना चाहिए। समाज को भी इसके लिए एकजुटता दिखानी चाहिए। नायडू ने कहा, ‘‘राजनीति के कारण हमारे तंत्र में कमजोरी है। आपको उस प्रकाश डालना चाहिए और उसे समाप्त करना चाहिए, लेकिन कभी-कभी लोग अपनी बहादुरी दिखाने के लिए भी ऐसा करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि भेदभाव की बातों को सनसनी कहानियों की तरह नहीं लेकर उस तत्व को अलग-थगल छोड़ देना चाहिए और उसके साथ कोई दयाभाव नहीं दिखाना चाहिए। नायडू ने कहा कि मीडिया कभी-कभी इसे सनसनी बनाकर परोसता है, जिससे राष्ट्रहित को खतरा पहुंचता है। उन्होंने कहा कि हमें उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और इसमें कोई दया नहीं दिखानी चाहिए, अन्यथा इससे सभ्यता नष्ट हो जाएगी।

उन्होंंने कहा कि वेद में भी समानता, सार्वभौम शांति, सहिष्णुता, अहिंसा, कल्याण और बंधुत्व की चर्चा है। वेद में कोई उत्तम या अधम नहीं है। नायडू ने कहा कि भारतीयता और हिंदुत्व एक ही बात है, इसलिए शब्दावली कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए।

--आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No mercy for those discriminating on basis of caste, religion says Vice President Venkaiah Naidu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vice president venkaiah naidu, venkaiah naidu, caste, religion, region, hindu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved