• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोवा के मंत्री के बिगड़े बोल, देशी पर्यटकों को बताया ‘धरती की गंदगी’

Goa minister Vijay Sardesai says  Domestic tourists are scum of the earth - Panaji News in Hindi

पणजी। मनोहर पर्रिकर सरकार के एक मंत्री ने ऐसा बयान दिया है, जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। गोवा के शहरी और देश नियोजन मंत्री विजय सरदेसाई ने उत्तर भारत के पर्यटकों को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्हें धरती पर गंदगी बताया है। उन्होंने कहा कि यह पर्यटक गोवा को हरियाणा बनाना चाहते हैं। उनके इस बयान पर अब बवाल खड़ा हो गया। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने सरदेसाई के इस बयान की कड़ी निंदा की है। गोवा बिज फेस्ट में शिरकत करने पहुंचे विजय ने कहा, आज गोवा की आबादी पर्यटकों के रूप में लगभग छह गुना है। ये पर्यटक धरती पर गंदगी हैं।

उन्होंने कहा उत्तरी भारत पर्यटकों को भारी बाढ़ जैसा बताया और कहा कि हम गोवा को दूसरा गुरुग्राम नहीं बनने देना चाहते। गोवा में आज जो भी समस्या है उसके लिए उत्तर भारतीय राज्य जिम्मेदार हैं। इन राज्यों से आने वाले लोग वास्तव में गोवा को हरियाणा बनाना चाहते हैं। विजय सरदेसाई ने अपनी सरकार की सस्ती घरेलू पर्यटन पॉलिसी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा सरकार की पॉलिसी की वजह से ही राज्य में 1.2 करोड़ टूरिस्ट आ जाते हैं।

उत्तर भारत से आने वाले पर्यटक गोवा में गंदगी और सफाई के मुद्दे को और मुश्किल बना रहे हैं। मंत्री ने कहा कि जब से गोवा आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, उन्हें साफ-सफाई रखने के लिए शिक्षित और नियंत्रित नहीं किया जा पा रहा है। हमें ऐसे कानून लाने की जरूरत है जो आपको टैक्स देने, जुर्माना देने और कानून का पालन करने के लिए मजबूर कर देंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Goa minister Vijay Sardesai says Domestic tourists are scum of the earth
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: goa minister, vijai sardesai, north indian tourists, indian tourists, haryana, goa, goa biz fest, panaji, manohar parrikar government, goa chief minister, manohar parrikar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved