• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व भ्रमण पर गई महिला नौसेना ने केप होर्न किया पार, मोदी बोले-शानदार ख़बर!

women Indian Navy Sailing Team Rounds Cape Horn - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएसवी तरिणी ने विश्व भ्रमण के सबसे कठिन चरण केप होर्न को आज सुबह पार कर लिया। इस जहाज मेंचालक दल में सभी महिला सदस्य हैं। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टेन डी के शर्मा ने बताया कि नौका ने शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिणी बिंदु केप होर्न को पार कर लिया। चालक दल ने इस उपलब्धि के प्रतीक स्वरूप नौका के ऊपर तिरंगा फहराया।

चालक दल ने 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा के बाबजूद इस बिंदु को पार कर लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर चालक दल को बधाई देते हुए कहा, ‘‘शानदार ख़बर! कुछ घंटों पहले आईएनएसवी तरिणी के केप होर्न को पार करने से खुश हूं। उनकी उपलब्धि पर हमें गर्व है।’’

लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की अगुआई में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल और पी स्वाती तथा लेफ्टिनेंट एस विजया देवी, बी एश्वर्या और पायल गुप्ता सितंबर 2017 में विश्व भ्रमण पर निकली थीं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-women Indian Navy Sailing Team Rounds Cape Horn
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women indian navy, cape horn, indian navy, prime minister, narendra modi, pm modi, ship insv tarini, world tour, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved