• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मौसम विभाग की 14 अगस्त तक के लिए चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की है, जो इस प्रकार है। 11 अगस्त को उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा असम, मेघालय के छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी और काफी अधिक वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

12 अगस्त को उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा बिहार के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा और तमिलनाडु तथा पुद्दुचेरी के छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

13 अगस्त को उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु और पुदुच्चेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Warning of Meteorological Department to August 14
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: warning, meteorological department, august 14, weather department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved