नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर पार्टी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि पार्टी अपने लोकतांत्रिक लोकाचार और देशभक्ति के जोश के कारण इतनी ऊंचाई पर पहुंची है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन सभी नेताओं को याद किया, जिन्होंने पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने ट्वीट किया, "39 साल पहले आज के ही दिन भाजपा का जन्म समाज की सेवा और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अटूट प्रतिबद्धता के साथ हुआ था। हमारे कार्यकर्ताओं के प्रयासों का धन्यवाद, भाजपा भारत की प्रमुख पार्टी बन गई है।"
उन्होंने कहा कि भगवा दल हमेशा जमीन से जुड़ा रहा और जब साथी भारतीयों की मदद करने की बात आई तो सबसे आगे रहा। उन्होंने कहा, "पार्टी अपने लोकतांत्रिक लोकाचार और देशभक्ति के जोश के कारण इतनी ऊंचाई पर पहुंची है। हमारे विकास कार्यो ने पार्टी को समाज के सभी वर्गों, भारत के हर हिस्से तक पहुंचाया है।"
मोदी ने कहा, "मैं आश्वस्त हूं कि भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा परिवार दिन-रात काम कर यह सुनिश्चित करेगा कि हमारी पार्टी व हमारे सहयोगियों को फिर से भारत के लोगों का आशीर्वाद मिले।" उन्होंने कहा, "बीते पांच वर्षो में बहुत कुछ हुआ है और हम देश के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं।"
वहीं दूसरी तरफ शाह ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जिसके पास ऐसे असंख्य कार्यकर्ता हैं, जिनका कोई परिवार नहीं है। शाह ने ट्वीट किया, "वह पार्टी को ही अपना परिवार मानते हैं। संगठन के विकास और राजनीतिक वैभव की यात्रा इन्हीं नेताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण सम्भव हुई है।"
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मोदी के नेतृत्व वाले नये भारत का निर्माण करने का आग्रह किया।
--आईएएनएस
CJI को वकीलों की चिट्ठी पर मोदी ने कहा, डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope