नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार नहीं है, ऐसे में राज्यसभा में भी भाजपा की ताकत घटने के आसार हैं। इन तीनों राज्यों में विधायकों के अंकगणित के हिसाब से आगे आने वाले समय में भाजपा को काफी नुकसान होने वाला है। फिलहाल तीनों राज्यों की 26 सीटों में से भाजपा के पास अभी 21 सीटें हैं लेकिन 2022 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा इन तीनों राज्य में 12 या 13 सीटों पर सिमट सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यसभा के लिए 26 मार्च को हो रहे चुनाव में मध्यप्रदेश की तीन सीटों के लिए चुनाव होगा। अभी इसमें भाजपा के पास दो और कांग्रेस के पास एक सीट है। इसमें कांग्रेस को दो सीटें आसानी से मिल जाएंगी, जबकि भाजपा के खाते में एक सीट जाएगी। इसी तरह वर्ष 2022 में तीन सीटों के लिए चुनाव होगा। उस चुनाव में कांग्रेस के खाते में दो और भाजपा के खाते में एक सीट जाएगी। इस तरह 2022 तक मध्यप्रदेश में भाजपा के पास 11 में से छह सीटें होंगी।
राज्यसभा में इस समय कांग्रेस की सदस्य संख्या जीरो है, लेकिन नई विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से इस साल 26 मार्च को हो रहे चुनाव में इसके दो सदस्य राज्यसभा में होंगे। भाजपा को राजस्थान से 2020 में केवल एक सीट मिलेगी। राजस्थान में 2020 में तीन सीटें खाली हो रही हैं। इनमें विधायकों की संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को दो और भाजपा को एक सीट मिल सकती है। हालांकि कांग्रेस को दूसरी सीट के लिए निर्दलीय और सहयोगी दलों का सहारा लेना होगा।
रोड रेज मामला : सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल जेल की सजा सुनाई
इस्तीफे के एक दिन बाद हार्दिक ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- गुजरात के विकास के लिए उनके पास कभी कोई विजन नहीं
पूर्व पंजाब कांग्रेस चीफ सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हुए
Daily Horoscope