नई दिल्ली। नीदरलैंड का दौरा संपन्न कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह स्वदेश लौट आए है। पीएम मोदी ने इस दौरे में पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैंड की यात्रा की। इस दौरान सभी द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर इन देशों के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत की। मंगलवार को मोदी ने नीदरलैंड के हेग में तीन हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी ने यहां कहा कि पासपोर्ट का रंग बदलने से खून के रिश्ते नहीं बदलते। पूरे यूरोप में नीदरलैंड वह देश है जहां दूसरे सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासी हैं। पासपोर्ट का रंग कोई सा भी हो, हमारे पूर्वज एक हैं। सालों बाद भी प्रवासी भारतीयों में देश जिंदा है। हर हिंदुस्तानी दुनिया के हर कोने में राष्ट्रदूत हैं। जो जड़ों से जुड़ा हो उसे कोई नहीं हिला सकता। उन्होंने कहा है कि भारत का कर्ज चुकाने से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है। हमारे बीच में दूरी नहीं है। मेरे देश में सवा सौ करोड़ लोग देश चलाते हैं। जनभागीदारी से देश कई गुना प्रगति कर सकता है, तेज गति से प्रगति कर सकता है।
जयपुर लोकसभा चुनाव - भजनलाल, दीया और कैलाश वर्मा के क्षेत्रों में सबसे कम वोटिंग, रामचरण बोहरा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी बीजेपी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस का खाता न खुले, इसलिए ये काम आप करें, यहां पढ़ें
UP बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत परिणाम
Daily Horoscope