नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 72वें संयुक्त राष्ट्र दिवस के मौके पर बधाई दी। मोदी ने साथ ही अपने बधाई संदेश में विश्व में शांति के प्रसार के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों की सराहना भी की। मोदी ने ट्वीट किया कि संयुक्त राष्ट्र दिवस पर बधाई। हम विश्व में शांति के प्रसार के प्रयासों के लिए और अपने मार्गदर्शन में की गई व्यापक पहलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की सराहना करते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने साथ ही कहा कि भारत को दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न पहलों में अपने दृढ़ समर्थन और सक्रिय भागीदारी पर गर्व है। वर्ष 1948 से प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आईएएनएस
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
मुख्तार की मौत के बाद अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल'
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope