नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के सरिता विहार में देश के पहले अखिल आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन किया और इसे देश को समर्पित किया। ज्ञातव्य है कि इस आयुर्वेद संस्थान को एम्स की तर्ज पर बनाया गया है। पीएम ने अखिल आयुर्वेद संस्थान के उद्घाटन के मौके पर सभी देशवासियों को दिवाली की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी देश विकास के लिए कितना प्रयत्न करे लेकिन अपने इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी विरासत छोडकर आगे बढते हैं, उनकी पहचान खत्म हो जाती है। पीएम मोदी ने कहा कि आयुर्वेद सिर्फ एक चिकित्सा पद्धित नहीं है बल्कि इसके दायरे में सामाजिक स्वास्थ्य और सांस्कृतिक स्वास्थ्य भी आते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है कि देश के हर जिले में आर्युवेद से जुडा अस्पताल हो। पीएम ने कहा कि जो लोग आज आर्युवेद पढ कर निकलते हैं क्या सच में सौ प्रतिशत लोग इस में ही रहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स में भी आर्युवेद का विस्तार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले के दौर में हमारा देश काफी समृद्ध था, लेकिन बाहरी लोग उसे ध्वस्त करने में जुटे थे। उन्होंने कहा कि जब हमें गुलामी से मुक्ति मिली उसके बाद भी हम अपने इतिहास को सरंक्षित नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल में हमारी सरकार ने पुरानी विरासत को वापस ला रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope