नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से भारतीयों पर हमले और उन्हें अपने झांसे में फंसाने की कोशिश लगातार जारी रहती है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भारतीय अधिकारियों को फंसाने के लिए हनीट्रैप का जाल बिछाया था, लेकिन यह नाम हो गई। इंटेलीजेंस सूत्रों की मानें, तो आईएसआई भारतीय अधिकारियों को सॉफ्ट टारगेट बनाने की कोशिश कर रहा है। आईएसआई के निशाने पर आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवान हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ढाका में मौजूद पाकिस्तान के अधिकारियों को भारतीय अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाने का टास्क दिया गया है। इस टास्क में पाकिस्तान के कर्नल अख्तर हामिद भी शामिल हैं। जो कि ढाका में पाकिस्तान उच्चायुक्त में तैनात हैं। इनके निशाने पर ढाका में ट्रेनिंग ले रहे 40 भारतीय अफसर हैं।
इसके अलावा इस बार पाकिस्तान की इस कोशिश को भारतीय अधिकारियों ने ही नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कुछ भारतीय अधिकारियों को फंसाने के लिए हनीट्रैप का जाल बिछाया, लेकिन पाकिस्तान की किस्मत अच्छी नहीं थी और उसका ये प्लान फेल हो गया।
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार, आईएसआई की कोशिश अधिकारियों को अपने जाल में फंसा कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को निकलवाने की कोशिश थी। उनके निशाने पर पाकिस्तान में ही रह रहे तीन भारतीय अधिकारी थे। इससे पहले की आईएसआई के हत्थे कोई जानकारी लग पाती उनका ये प्लान फेल हुआ।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope