नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने पार्टी से
इस्तीफा दे दिया है। आशुतोष के इस्तीफे के साथ आप संयोजक अरविंद केजरीवाल
को बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि अभी तक आशुतोष के इस्तीफे का
सार्वजनिक रूप से पार्टी ने ऐलान नहीं किया है। आशुतोष ने 2014 लोकसभा
चुनाव के समय दिल्ली के चांदनी चौक से चुनाव भी लड़ा था। लेकिन इस चुनाव
में तीन लाख से अधिक वोट लाने के बावजूद हर्षवर्धन से हार गए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आशुतोष
ने अपने इस्तीफे में पार्टी से अलग होने की वजह को निजी बताई है। वहीं
सूत्रों की मानें तो उनके करीबी और आप के नेता ने बताया है कि आम आदमी
पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी थी लेकिन आशुतोष उसमें रहकर खुद को भटका
हुआ सा महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि वे न सिर्फ पार्टी से बल्कि
राजनीति से ही सन्यास ले रहे हैं। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि आशुतोष
पत्रकारिता में अपनी वापसी कर सकते हैं।
आशुतोष से पहले इन-इन नेताओं ने छोड़ा आप का साथ :-
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope