नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह कुहासा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह हल्के कुहासे के साथ दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 86 प्रतिशत और दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 1.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रेलवे के एक प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तरी भारत में कोहरे के कारण कुल 49 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, 14 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है और अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope