नई दिल्ली। 6 दिवसीय भारत दौरे पर आए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज ताजमहल देखने आगरा जाएंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू भी ताजमहल का दीदार करेंगी। नेतन्याहू आज ही वापस दिल्ली लौटेंगे और रायसीना डायलॉग में शामिल होंगे। यहां वो उद्घाटन भाषण भी देंगे। इस दौरान पीएम मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी होंगी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा के ताजमहल दौरे के समय इस ऐतिहासिक स्मारक को दो घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उनके दौरे के मद्देनजर सुबह 10.20 से दोपहर 12.30 बजे तक ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इसके लिए एक घंटे पहले यानी 9 .20 बजे टिकट मिलना बंद हो जाएगा। उनके जाने के बाद दोपहर 12. 30 बजे ताजमहल आम पर्यटकों के लिए खुलेगा। ताजमहल का दीदार करने आ रहे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लगभग चार घण्टे शहर में रुकेंगे। एक घण्टा ताजमहल में भ्रमण के साथ ही होटल अमर विलास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लंच करेंगे। नेतन्याहू के ताजमहल दौरे के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope