नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह के सरगना रिछपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रिछपाल और उसका गैंग मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बड़े पैमाने पर अपराधियों को हथियार सप्लाई करता था। यह गिरोह नक्सलियों को भी हथियार मुहैया कराता था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों और अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाला कुख्यात बदमाश रिछपाल सिंह राजधानी में है। इसके बाद एक्शन में स्पेशल सेल ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। उसके गैंग के कई सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope