नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को पानी संग्रह करने वाली टंकी (वाटर हार्वेस्टिंग टैंक) में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने कहा कि पुलिस को शनिवार सुबह 10.45 बजे कॉल आई कि दक्षिणी दिल्ली के घिटोरनी इलाके में एक इमारत में वाटर हार्वेस्टिंग टैंक में पांच लोग गिर गए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकारी ने कहा कि उन्हें शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने मृतकों की पहचान सावन सिंह (45), दीपू (28), अनिल (23), बलविंदर (32) के रूप में की है। यह सभी महरौली इलाके के अंबेडकर कॉलोनी के निवासी हैं।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope