• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दिल्ली-एनसीआर में फिर लौटा कोहरा : रेल और हवाई यात्रा प्रभावित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर कोहरे ने दस्कत दी है। कोहरे के कारण रेल यातायात के साथ-साथ ट्रैफिक पर भी असर पडा है। लोगों को सुबह के समय दफ्तर और बच्चों को स्कूल जाने में खासा परेशानी का सामना करना पडा। उत्तर भारत में पड रहे कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ नजर आ रहा है। उत्तर रेलवे के मुताबिक 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वही 4 ट्रेनों का समय बदला गया है। यही नहीं, 13 ट्रेनों को रद्द भी करना पडा है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हालांकि पूरे दिन धूप निकली रही, जबकि यहां का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-fog smog return delhi ncr north india train late cold wave
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cold wave in north india, delhi weather, cold wave, fog smog, delhi ncr, north india, train late cold wave, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved