नई दिल्ली। डॉक्टर को धरती पर भगवान का दर्ज दिया गया है। डॉक्टर लोगों को बीमारियों से बचाकर एक नई जिदंगी देता है। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेडी डॉक्टर द्वारा एक नाबालिग लडकी पर जुल्म ढहाने का मामले सामने आया है। दिल्ली पॉश इलाके मॉडल टाउन में एक घर बंधक बनाकर रखी गई एक नाबालिग लडकी को दिल्ली महिला आयोग ने मुक्त कराया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महिला आयोग को इस बात की सूचना एक व्यक्ति ने फोन करके दी थी। मुक्त कराई गई लडक़ी के शरीर पर चोटे-खरोंचों के निशान हैं। उसे प्रेस से जलाने की भी कोशिश की गई थी। खाना नहीं दिए जाने से लडक़ी गंभीर रूप से कुपोषित है। लडक़ी के शरीर पर कैंची से चोट पहुंचाने के भी निशान हैं।
पुलिस ने इस मामले में मॉडल टाउन पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम व बंधुआ मजदूरी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope