• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

10 लाख घरों में जाकर केजरीवाल सरकार के कुशासन के खिलाफ हल्ला बोलेगी भाजपा

Delhi BJP to reach out to 10L houses to highlight failure of Kejriwal govt - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कुशासन के खिलाफ भाजपा ने हल्ला बोलने की तैयार शुरू कर दी है। भाजपा एक अभियान शुरू करने जा रही है, जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता 10 लाख घरों में जाकर 'आप' की नाकामियों को गिनाएंगे। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। केजरीवाल सरकार के खिलाफ चलाए जाने वाले इस अभियान को भाजपा ने 'पोल खोल अभियान' का नाम दिया है। इस अभियान को लेकर बुधवार शाम तालकटोरा स्टेडियम में 5,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की एक संगठनात्मक बैठक होगी।

पार्टी के सूत्रों ने कहा, "हमने शहर में 10 लाख घरों तक पहुंचने का फैसला किया है। इस दौरान अब लोगों को बताएंगे कि कैसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार लोगों को गुमराह कर रही हैं।"

'पोल खोल अभियान' की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा के साथ-साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा की जाएगी।

पार्टी के एक अन्य अंदरूनी सूत्र ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 15 मई से मैदान में उतरेंगे। 31 मई तक 10 लाख घरों में जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा, भाजपा एक पैम्फलेट भी जारी करेगी, जिसमें केजरीवाल सरकार की विफलता के बारे में बताया जाएगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, "पार्टी कार्यकर्ता घर-घर प्रचार के दौरान इन पैम्फलेट को 10 लाख घरों में बांटेंगे।"

तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली बैठक में प्रदेश के नेताओं से लेकर उच्च स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

पार्टी के एक नेतृत्व ने कहा कि बैठक में भविष्य की संगठनात्मक गतिविधियों के लिए रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, समय सीमा के साथ काम भी सौंपा जाएगा।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi BJP to reach out to 10L houses to highlight failure of Kejriwal govt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: visiting 10 lakh houses, kejriwal government, against misgovernance, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved