• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलने पर फिलहाल केंद्र सरकार ने लगाई रोक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को दयाल सिंह कॉलेज के संचालक मंडल पर बेवजह का विवाद पैदा करने का आरोप लगाया और कहा कि कॉलेज का नाम बदलकर वंदे मातरम महाविद्यालय रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अकाली दल के सदस्य नरेश गुजराल द्वारा यह मामला उठाए जाने पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा को सूचित किया कि संचालक मंडल के निर्णय पर रोक लगा दी गई है। जावड़ेकर ने कहा, यह सरकार का निर्णय नहीं है। हमने इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी है और इसपर बैठक भी बुलाई है। बेवजह का विवाद करना सही नहीं है। हमें यह अच्छा नहीं लगा। और अंत में, यह नहीं होने जा रहा है।

शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए गुजराल ने विश्वविद्यालय के संचालक मंडल पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया और मंत्रालय से इसे(संचालक मंडल) बदलने की मांग की। गुजराल ने कहा, दयाल सिंह मजीठिया कॉलेज का नाम बदला जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें वंदे मातरम के नाम से कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि इसमें देशभक्ति का जोश सम्मिलित है। आप पूरे देश में विश्वविद्यालय का नाम वंदे मातरम पर रख सकते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Decision to rename Dyal Singh College put on hold: government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union hrd minister, prakash javadekar, dyal singh college, delhi, vande mataram mahavidyalaya, modi government, rajya sabha, sad member, naresh gujral, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved