कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि राहुल को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव
सर्वसम्मति से पास हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सोच समझकर
निर्णय करती है। साथ ही आनंद शर्मा ने कहा कि ये फैसला हमने चार साल पहले
ही कर लिया था, जब जयपुर में उन्हें उपाध्यक्ष चुना गया था। शर्मा ने कहा
कि कांग्रेस एकजुट होकर राहुल गांधी के साथ खडी है। ये भी पढ़ें - यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज
बीजेपी का तो अध्यक्ष भी आरएसएस तय करती है: गहलोत
कांग्रेस
नेता अशोक गहलोत ने कहा कि सोनियाजी ने पहले प्रस्ताव पर साइन किए हैं।
गहलोत ने कहा कि सभी को गुजरात चुनाव के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। इस
दौरान अशोक गहलोत ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि
गुजरात में पीएम मोदी की रैलियों में कुर्सियां खाली हैं। साथ ही उन्होंने
कहा कि बीजेपी को जवाब देना चाहिए कि क्या उनकी पार्टी में लोकतंत्र है।
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का तो अध्यक्ष भी आरएसएस तय करता
है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope