नई दिल्ली। देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पहले भाषण को लेकर आज संसद में हंगामा हो गया। राज्यसभा ने कांग्रेस ने राष्ट्रपति कोविंद की स्पीच पर आपत्ति उठाई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति कोविंद ने दीनदयाल उपाध्याय की तुलना महात्मा गांधी से की। साथ ही कांग्रेस ने भाषण में पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जिक्र ना करने का भी मुद्दा उठाया। कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद ने देश के पहले पीएम का जिक्र तक नहीं किया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार कांग्रेस के महान नेताओं के कद को छोटा करने में लगी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आनंद शर्मा ने ने कहा कि नेहरू आजादी के संग्राम के एक महान नायक थे, जो हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री थे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे 14 साल अंग्रेजों की जेल में रहे थे। साथ ही आनंद शर्मा ने भाषण में इंदिरा गांधी का नाम ना लेने का भी मुद्दा उठाया। आनंद शर्मा बोले कि इंदिरा गांधी 17 साल प्रधानमंत्री रहीं और देश के लिए शहीद हुईं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से महान कांग्रेस नेताओं के कद को छोटा करना चाहती है।
अरूण जेटली ने दिया आनंद शर्मा को यह जवाब:
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी
धनबल, मंदिर-मस्जिद के नाम पर वोट का न हो गलत इस्तेमाल : मायावती
टोक्यो के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी की टीम, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जुटाएगी निवेश
Daily Horoscope