नई दिल्ली। डोकलाम विवाद को लेकर चीन और भारत के बीच चल रही तनातनी के बीच चीन ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। दरअसल चीन ने भारत में बसे अपने नागरिकों के लिए गुरुवार को एडवाइजरी जारी की है। भारत में चीनी उच्चायोग ने भारत में बसे अपने सभी नागरिकों को कहा है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। साथ ही एडवाइजरी में कहा गया है कि वे भारत में आपदा और बीमारियों से भी खुद को सुरक्षित रखें। ज्ञातव्य है कि इस तरह की एडवाइजरी चीन अपने नागरिकों को पहले भी जारी कर चुका है। दो माह में चीन ने यह दूसरी बार इस तरह की एडवाइजरी जारी की है। पिछली बार चीन ने 8 जुलाई को अपने नागरिकों को इस तरह की चेतावनी दी थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डोकलाम पर आई दोनों देशों के रिश्तों में खटास:
ज्ञातव्य है कि डोकलाम विवाद को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है। जहां भारत इस मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने की बात कर रहा है। वहीं चीन इस मामले में लगातार भारत को युद्ध की धमकी दे रहा है। साथ ही चीनी मीडिया लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है।
नहीं मानी राजनाथ की बात:
ज्ञातव्य है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि डोकलाम मसले को हल करने के लिए चीन कोई सकारात्मक कदम उठाएगा। वहीं चीन ने राजनाथ सिंह की उम्मीद को खारिज करते हुए कहा था कि भारत को बिना शर्त अपनी सेना हटानी ही होगी।
सडक निर्माण को लेकर शुरू हुआ था विवाद:
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope