नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर हो रहे विरोध और इस मुद्दे पर लामबंद होते विपक्ष को जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशभर में जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन अब पार्टी ने इस बाबत जवाब देने के लिए नई रणनीति अपनाई है। नई योजना के अनुसार, अब भाजपा साधु-संतों की शरण में पहुंच गई है और ऐसा करने के लिए इसने विश्व हिंदू परिषद (VHP) का सहारा लिया। इससे पहले जनता को सीएए के मुद्दे पर सरकार के पक्ष में करने का जिम्मा पार्टी ने अपने पूर्व सांसद महेश गिरी को सौंपा था, लेकिन आशा के अनुरूप कार्य नहीं होने के चलते अब यह संघ की शरण में पहुंची है। विहिप के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
संघ ने विहिप को संतों-महंतों व कथावाचकों को लामबंद करने की जिम्मेदारी सौंपी है, लिहाजा विहिप अब इस अभियान को पूरे जोर शोर से चला रही है। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के दिल्ली प्रांत के कार्याध्यक्ष वागीश इस्सर ने कहा कि साधु-संत हमेशा से मार्गदर्शन का काम करते रहे हैं। उनके अनन्य भक्त होते हैं, जो उनकी बातों पर भरोसा करते हैं। अगर वे अपने मुखारबिंद से बोलेंगे, तो इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।"
रोड रेज मामला : सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल जेल की सजा सुनाई
इस्तीफे के एक दिन बाद हार्दिक ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- गुजरात के विकास के लिए उनके पास कभी कोई विजन नहीं
पूर्व पंजाब कांग्रेस चीफ सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हुए
Daily Horoscope