नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनावों में मिली
जबरदस्त जीत के बाद बीजेपी आज विजय पूर्व मना रही है। इस मौके पर पार्टी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
कहा है कि बीजेपी को बहानेबाजी के खिलाफ बड़ी जीत मिल है और मोदी का विजय
रथ आगे बढ़ता जा रहा है।
एमसीडी में मिली बड़ी जीत के लिए अमित शाह
ने पार्टी कार्यकर्तओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं
की महनत की वजह से पार्टी का विजय रथ आगे बढ़ रहा है। शाह ने साथ ही कहा
कि इस जीत ने बहानेबाजी की राजनीति को खत्म कर दिया है। ये जीत बहानेबाजी
के खिलाफ मिली है।
इस दौरान शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल अगर बीजेपी के बूथ
कार्यकर्ताओं से मिलेंगे तो उन्हें अपनी हार का कारण पता चल जाएगा।
उन्होंने कहा कि एमसीडी जीत का पूरा श्रेय बूथ कार्यकर्ताओं को जाता है।
इनकी वजह ये इतनी बड़ी जीत मिल पाना बहुत मुश्किल थी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope