दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह ने इससे पहले पार्टी के
वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा था, राहुल गांधी और अजय माकन के
नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने वोट जुटाने के लिए महिला सशक्तिकरण और
महिला सुरक्षा के मुद्दे का इस्तेमाल किया। इसकी गंभीरता से उन्हें कोई
लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा था, एक ऐसे संगठन में जहां मैं खुद
असुरक्षित हूं तो मैं संगठन की अन्य महिलाओं को कैसे सशक्त करूंगी? इसलिए
मैं दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हूं। बरखा ने
राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था, वह पार्टी का नेतृत्व करने के लिए
अयोग्य हैं।
शुक्रवार को बरखा सिंह ने एक टीवी चैनल पर कहा कि वह कांग्रेस में रहकर काम
करेंगी व राहुल गांधी मुक्त कांग्रेस बनाने का अभियान चलाएंगी। वह
कांग्रेस पार्टी में चुनाव न होने को लेकर चुनाव आयोग व कोर्ट का दरवाजा भी
खटखटाएंगी।
हांगकांग, सिंगापुर ने दी चेतावनी, MDH और एवरेस्ट मसालों में 'कैंसर पैदा करने वाले' तत्व
जेल दिल्ली सरकार के अधीन, फिर केजरीवाल को क्यों नहीं मिल रही दवा? : भाजपा
UP बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत परिणाम
Daily Horoscope