नई दिल्ली। डिनर पार्टी में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक साथ नजर आने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने इस डिनर पर तंज कसते हुए कहा है कि बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं। केजरीवाल और अरुण जेटली की एक साथ फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेसी नेता अजय माकन ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि बदले बदले से मेरी सरकार नजर आते हैं। वाह केजरीवाल जी वाह! क्या पुरानी दिखावटी कुश्ती का ड्रामा ख़त्म? तभी गडकरी जी ने गोवा चुनाव से पूर्व-केजरीवाल पार्टी को भाजपा की मदद करने वाला बताया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बता दें कि गुरुवार की शाम दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और सीएम केजरीवाल को जब एक साथ देखा गया था। दिल्ली में आयोजित की गई डिनर पार्टी में केजरीवाल और जेटली एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों राजनेताओं के चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान देखने को मिली। दिल्ली में गुरुवार देर रात तक चली जीएसटी काउंसिल की मीटिंग के बाद सीएम केजरीवाल ने काउंसिल के सभी सदस्यों को डिनर पर बुलाया था।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope