नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि सरकार 2022 तक 90 फीसदी भारतीय ग्रामीण घरों में पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने इंडिया वॉटर वीक 2017 का उद्घाटन करते हुए कहा कि पानी की उपलब्धता मानवा गरिमा का पर्याय है और 600,000 गांवों और शहरी इलाकों में रह रहे लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराना सरकार के लिए सिर्फ एक परियोजना नहीं है। उन्होंने कहा, यह एक पावन प्रतिबद्धता है। सरकार ने 2022 तक सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने के लिए रणनीतिक योजना बनाई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
2022 तक 90 फीसदी ग्रामीण आवासों में पाइप से पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने कहा कि पानी अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिकी और मानव जीवन के लिए जरूरी है। पानी की कमी का मुद्दा जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चिंताओं की वजह से अधिक जटिल हो गया है। उन्होंने कहा, पानी का अधिक बेहतर और उचित इस्तेमाल भारतीय कृषि और उद्योग दोनों के लिए चुनौती है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope