• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में कोहरा के कारण 15 ट्रेनें रद्द, 25 गाड़ियां लेट

15 Trains Cancelled; 25 Late In Delhi Due To Operational Reasons - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा नजर आया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, आसमान साफ रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज हुआ, जबकि दृश्यता 1,500 मीटर दर्ज की गई। उत्तरी रेलवे के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से 15 रेलगाडिय़ां रद्द कर दी गईं और 25 तय समय से देरी से चल रही हैं। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-15 Trains Cancelled; 25 Late In Delhi Due To Operational Reasons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 15 trains cancelled, 25 late in delhi, cold wave continues in delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved