• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में कोहरे के कारण 15 ट्रेनें रद्द, 39 लेट

15 trains canceled due to fog in Delhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, सुबह मध्यम से घने कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ और दृश्यता 200 मीटर रही।

अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 15 ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि 39 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और 11 ट्रेनों के समय मे फेरबदल किया गया है।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-15 trains canceled due to fog in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi fog, 15 trains canceled, fog in delhi, fog, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved