नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार (23 जून) को पासपोर्ट शुल्क में कमी का ऐलान किया है। सुषमा ने बताया कि पासपोर्ट बनवाने के लिए अब मौजूदा फीस से 10 फीसदी कम पैसे देने होंगे। इसके अलावा सुषमा ने कहा कि पासपोर्ट अब केवल अंग्रेजी में ही जारी नहीं होगा बल्कि हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बता दें कि फीस में 10 फीसदी की कटौती सभी को नहीं मिलेगी। ये सुविधा सिर्फ आठ साल से कम और 60 साल से अधिक उम्र के आवेदकों को ही दी जाएगी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यह जानकारी दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। यहां सुषमा ने एक स्टैंप को भी लॉन्च किया। यह स्टैंप पासपोर्ट एक्ट के 50 साल पूरे होने पर लॉन्च की गई है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope