नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दृश्यता 500 मीटर रही। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 10 रेलगाडिय़ां रद्द कर दी गईं, 13 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि एक के समय में परिवर्तन किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शाम को भी हल्का कोहरा छाया रहेगा।’’ अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 93 फीसदी दर्ज की गई।
वहीं, मगंलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
--आईएएनएस
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
यूपी के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
Daily Horoscope