रायपुर। छत्तीसगढ पुलिस अब महिला नक्सलियों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि सुकमा में हुए नक्सली हमले में महिला नक्सली भी शामिल थी। ज्ञातव्य है कि इस हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ पुलिस ने महिला नक्सलियों की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नक्सलियों की सबसे खतरनाक कमांडर वनीता का नाम है। वनीता पर 10 लाख रुपए का ईनाम है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बनाई 200 महिला नक्सलियों की लिस्ट:
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ पुलिस ने करीब 200 महिला नक्सलियों की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट को छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित इलाकों और 10 अन्य राज्यों की पुलिस के पास भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि महिला नक्सलियों की यह लिस्ट आईबी और राज्य की खुफिया एजेंसियों के सहयोग से तैयार की गई है। लिस्ट में सीपीआई माओवादी की महिला विंग की कमांडर वनीता का नाम सबसे ऊपर है। ज्ञातव्य है कि वनीता पर 10 लाख का ईनाम है। वनीता पर माओवादियों के शहरी नेटवर्क के जरिये टॉप के नक्सली नेताओं और सेंट्रल कमेटी के सदस्यों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने का भी जिम्मा है।
महिला नक्सलियों को पकडना मुश्किल:
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope