रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा थाने की पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर शुक्रवार को सर्चिंग के दौरान एक दर्जन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से धारदार हथियारों के अलावा भरमार बंदूकें भी बरामद की गई हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि ये लोग पिछले पांच वर्षो से जनमिलिशिया के सदस्य थे। गिरफ्तार माओवादियों का ये दल चिकलगुड़ा में स्कार्पियो व बाइक जलाने की घटना में शामिल था। इसके अलावा गोमपाड़ एवं भेज्जी के एलदमुदगू में सुरक्षा बलों पर फायरिंग में शामिल थे।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल गश्त पर निकला था, जिसको देखकर कुछ लोग भागने लगे। लिहाजा, पुलिस ने इनको दौड़ाकर गिरफ्तार किया।
सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों में माड़वी तमया, सोढ़ी दुला, सोढ़ी भीम, सोयम सिंग, मुचकी मड़का, हदमा, माड़वी सुका, कोशा, मुचकी मुड़ा, मुचकी हदमा, कवासी मगधू और वाजम बुद शामिल हैं। कोंटा पुलिस ने इन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
--आईएएनएस
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope