सहरसा। आमतौर पर आपने बच्चों, बुजुर्गो या व्यक्तियों का जन्मदिन मनाते देखा, सुना या खुद उस आयोजन में भी भाग लिया होगा, लेकिन बिहार के सहरसा में घोड़े का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर ना केवल केक काटा गया बल्कि एक बड़ी सी पार्टी दी गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्हरसा के पंचवटी चौक निवासी रजनीश कुमार उर्फ गोलू यादव ने सोमवार की शाम अपने घोड़े चेतक का दूसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया। गोलू अपने बच्चों की तरह चेतक से प्यार करते हैं। सोमवार की सुबह चेतक को स्नान करा कर उसे जन्मदिन के लिए तैयार किया गया और शाम को उसके जन्मदिन के मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 50 पाउंड का केक काटा गया।
ये क्या! 8 दशक से शोरूम में कैद है ये खूबसूरत दुल्हन, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश
जय श्रीराम वाले मास्क की यूपी में बढ़ी मांग, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
ताइवान की झील में 1 साल पहले गिरा आईफोन मिला, सही तरीके से कर रहा काम
Daily Horoscope