• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पूर्णिया: CM नीतीश ने किया बाढ राहत एवं बचाव कार्यो का निरीक्षण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्णिया में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में बनाई गई फूड पैकेटिंग सेन्टर, बाढ राहत शिविर, पशु राहत शिविर, सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाढ पीडि़त लोगों के लिए बनाए जा रहे फूड पैकेट्स में डाली जा रही सभी सामग्रियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने फूड पैकेट्स में डाली जा रही सामग्रियों का वजन भी देखा। पूर्णिया महाविद्यालय में मुख्यमंत्री ने सूखा राशन पैकेटिंग केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने चाइल्ड लेबर स्कूल बेलगाछी, डगरूआ में चलाई जा रहे बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की तथा उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने बाढ़ राहत शिविर में चलाए जा रहे किचन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भोजनालय में बनाए जा रहे भोजन को देखा।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे बच्चों से बातचीत की तथा उनसे बाढ़ राहत शिविर में दी जा रही सुविधा एवं भोजन के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में चलाए जा रहे स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा उपलब्ध दवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने डगरूआ में लगाए गए पशु राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पवन मोटर्स बारसोई में चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar CM Nitish Kumar inspected flood relief camp in Purnea district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar cm nitish kumar, nitish kumar in purnea district, flood relief camp in purnea, nitish kumar inspected flood relief camp in purnea, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, purnia news, purnia news in hindi, real time purnia city news, real time news, purnia news khas khabar, purnia news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved