• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

थोड़ी देर में होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, ये मंत्री ले सकते है शपथ

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे। राजभवन में शाम साढ़े पांच बजे मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि, पहले यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम 5 बजे होना था, लेकिन किसी कारणवश अब शपथ ग्रहण समारोह शाम साढे 5 बजे होगा। इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री आवास में दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा। जिसमें यह तय हुआ कि किन-किन नेताओं को मंत्री बनाया जाना है।

बीजेपी की तरफ से नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, प्रेम कुमार तथा जद (यू) कोटे से ललन सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव, जयकुमार सिंह, पी के शाही और श्रवण कुमार को मंत्री बनना तय माना जा रहा है। शनिवार को 16 से 18 मंत्री नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इनमें सरकार में शामिल जनता दल (युनाइटेड) के अलावा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के नेता शामिल होंगे। एक विधायक वाली पार्टी हिंदुतानी अवाम मोर्चा (हम) मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी।

भाजपा की अंतिम सूची

-नंदकिशोर यादव
-प्रेम कुमार
-मंगल पांडे
-विनोद नारायण झा
-राम नारायण मंडल
-सुरेश शर्मा
-प्रमोद कुमार
-विजय कुमार सिन्हा
-राणा रणधीर सिंह
-विनोद खुसवाहा
-कृष्ण कुमार ऋषि
-ब्रजकिशोर बिंद

जद-यू की सूची

-बिजेंद्र प्रसाद यादव
-राजीव रंजन सिंह
-श्रवण कुमार
-जय कुमार सिंह
-कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा
-महेश्वर हजारी
-शैलेश कुमार
-संतोष कुमार निरला
-खुर्शीद अहमद
-मदन सेहनी
-कपिल देव कामत
-दिनेश चंद्र यादव
-रमेश ऋषि देव

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’, राम विलास पासवान की पार्टी एलजेपी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी से भी एक-एक सदस्य मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar reschedules cabinet expansion at 5.30 pm today, full list of probable ministers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar cm, nitish kumar, bihar govt, nitish cabinet, extension today, possible ministers of bihar, full list of probable ministers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved