नई दिल्ली। बिहार में 15 जिलों में बाढ से लोगों फंसे हुए है। पिछले दिनों
में कोसी और गंडक के जलस्तर में कमी देखी गई, लेकिन लोगों की परेशानियों
में वैसी की वैसी बनी हुई है। इस बीच बाढ की चपेट में आने से मरने वालों की
संख्या लगातार बढती ही जा रही है। राज्यभर में बाढ़ से मरने वालों की
संख्या बढक़र 119 हो गई है, जबकि राज्य की करीब 93 लाख की आबादी बाढ़ की
चपेट में है। सरकार भले ही राहत और बचाव कार्यो का दावा कर रही हो, लेकिन
कई सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अभी भी राहत कार्य नहीं पहुंचा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपदा
प्रबंधन विभाग के अनुसार, बुधवार तक बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया,
कटिहार, मधेपुरा, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी,
सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर, गोपालगंज जिले के 93 लाख से ज्यादा की
आबादी बाढ़ से प्रभावित थी। अब बाढ़ का पानी सहरसा जिले में भी फैल गया है।
विभाग
के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने गुरुवार को यहां बताया कि राज्य के 15
जिलों के 93 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि
बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही
है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope